Uttarakhand: बारिश में भी शान से लहराया तिरंगा...छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, नशे से दूर रहने का किया आह्वान
पिथौरागढ़, कनालीछीना, मुनस्यारी में सोमवार को स्कूल कॉलेजों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के जयकारों से छात्र-छात्राओं और लोगों में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत हुई।
विस्तार
पिथौरागढ़, कनालीछीना, मुनस्यारी में सोमवार को स्कूल कॉलेजों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के जयकारों से छात्र-छात्राओं और लोगों में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत हुई। पीएम श्री केएनयू राजकीय इंटर काॅलेज में तिरंगा यात्रा को जिला शिक्षाधिकारी एचआर कोहली, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया ने हरी झंडी दिखाई। वहां एनसीसी छात्र, प्रवक्ता नीरज ओझा, भरत सिंह, ललित मोहन धामी, संजय पांडे, दीप जोशी, आशीष पांडे, ललित मोहन मुरारी आदि मौजूद रहे।
उधर, कनालीछीना में जीआईसी और जीजीआईसी की छात्राओं ने भी बाजार क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। यहां भाजपा ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज कन्याल, रविंद्र कुमार, दीपक भंडारी, मनोज सिरौला, हरीश कोहली आदि रहे। मुनस्यारी में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय बुंगा नया बस्ती में स्कूली छात्र-छात्राओं ने यात्रा निकाली।
चंपावत मुख्यालय में नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि रावत के नेतृत्व में भारी बारिश के बीच छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमोड़ी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. अजिता दीक्षित के नेतृत्व में रैली निकाली। इस दौरान जीआईसी अमोड़ी के छात्र-छात्राएं, प्रधान लालमणि भट्ट, रमेश भट्ट, खीमानंद भट्ट, पानदेव भट्ट, डॉ. पुष्पा, डीजे गुप्ता आदि रहे। इधर, भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। गोविंद सामंत ने 16 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। यहां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, श्याम नारायण पांडेय, प्रकाश तिवारी, पूरन सिंह, त्रिलोक गिरी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा आदि रहे।
टनकपुर महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत कार्यक्रम और तिरंगा प्रतिज्ञा हुई। जीआईसी, जीजीआईसी, सैंट फ्रांसिस, दयानंद, विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। वहां प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी, डाॅ. एसके कटियार, डाॅ. एएस खान ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र ध्वज का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
इधर, ठाकुर श्याम सिंह रावत, जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर काॅलेज के छात्रों ने हर घर तिरंगा रैली निकाली। प्रधानाचार्य रूप सिंह राजपूत ने छात्रों को रैली को लेकर शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी भुवन शंकर पांडेय, प्रवक्ता राजेश कुमार पांडेय, जौहार सिंह महरा, प्रेम सागर, हरीश चंद्र पाठक, राजनाथ सिंह, सुरजीत सिंह राना रहे।
चंपावत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीजीआईसी की छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम खर्कवाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और इसे हमें गर्व से फहराना चाहिए। वहां विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया, श्याम नारायण पांडे, आशा टम्टा, चंद्रकला टम्टा, विजिता राणा, बीना जोशी आदि रहीं।
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
टनकपुर महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डाॅ. पंकज उप्रेती ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यहां डाॅ. एसके कटियार, डाॅ. सुमन, डाॅ. सुल्तान सिंह, डाॅ. विजय डालाकोटी, भरत प्रकाश, रजत शाही, धर्मेंद्र गिरी आदि रहे।