{"_id":"57939fe64f1c1ba07cc4be7f","slug":"students-teach-disaster-prevention-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को सिखाए आपदा से बचाव के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को सिखाए आपदा से बचाव के टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को सिखाए आपदा से बचाव के टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी में छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस, आईटीबीपी, फायर सर्विस, नगर पंचायत, जल निगम, सीएचसी, राजस्व विभाग, वन विभाग एवं पीजी काूलेज कर्मियों ने छात्राओं को आपदा के दौरान किस प्रकार से कम संसाधनों एवं आसपास की वस्तुओं का प्रयोग कर राहत और बचाव कार्य किया जाता है।
इसके बारे में बताया। आपदा टीम ने छात्राओं को भूस्खलन, वाहन दुर्घटना, मकान गिरने, सड़क दुर्घटना, भूकंप, अतिवृष्टि आदि से निपटने एवं प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही आपदा के समय किये जा सकने वाले प्रयासों को बताया। आपदा के समय कंबल, जैकेट, बोरे, तौलिए, का प्रयोग कर स्ट्रेचर बनाने की तकनीक, घायलों को निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए ले जाने संबंधी बारीकियों से भी अवगत कराया।
बाद मे रेस्क्यू टीम ने आपदा के समय प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के बारे में बताने के साथ ही प्रदर्शन भी किया। इस दौरान अजय सिंह, मीनाक्षी नौटियाल, जगदीश राम, चंद्रकला शर्मा, पवन बिष्ट आदि ने प्रशिक्षण दिया।