फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students showed talent in essay competition

यूथ क्लब के तत्वावधान में हुई निबंध प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in essay competition
चंपावत के यूनिवर्सल ग्रीन स्कूल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में यूथ क्लब की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

यूनिवर्सल ग्रीन स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और क्लब संस्थापक अंकित खर्कवाल ने किया।
इस मौके पर बताया गया कि क्लब की ओर से मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों में समय समय पर शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गंगोला, राधे जोशी और प्रधानाचार्य केके भट्ट ने छात्र-छात्राओं में शैक्षिक जागरूकता लाने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना की। इससे पूर्व क्लब के महासचिव अमन टम्टा और सचिव मनीष महर ने अतिथियों का बैच अलंकरण किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संचालन में क्लब के सदस्य नवीन कापड़ी, अर्पित कुंवर, पंकज बिष्ट, हेम तिवारी, रोहित खर्कवाल, गौरव के साथ कार्यालय प्रमुख कमल शर्मा, एनसीसी प्रमुख सुनीता मेहता, गिरीश जोशी, दया वर्मा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed