{"_id":"5dd56ac28ebc3e54fb5d2577","slug":"students-protested-champawat-news-hld3647953177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण और विषयों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण और विषयों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय देवीधुरा में विभिन्न मागों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं से वार्ता करत
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण और विभिन्न विषयों को शुरू करने की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में छात्रों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को छात्र संघ सचिव चेतन सिंह चम्याल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कहा कि देवीधुरा में राजकीय महाविद्यालय बने पांच साल हो गए हैं। अभी तक कॉलेज में बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं जिससे छात्र-छात्राओं को बाहरी क्षेत्रों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सबसे अधिक दिक्कतें आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को हो रही हैं। वे या तो इंटर के बाद आगे की पढ़ाई ही नहीं कर रहे हैं या बीए में प्रवेश लेने को मजबूर हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। छात्रों ने कॉलेज के लिए सड़क बनाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रकाश माहरा, रेखा भट्ट, सुमन कर्नाटक, कमल किशोर, गोकुल राम, नीरज जोशी, दीपक चम्याल, गोपाल आर्या, सुरेंद्र कुमार, ममता कोहली आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डा.एएस उनियाल ने छात्रों को समझाते हुए उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के सम्मुख रखकर समस्याओं का समाधान करने की बात कही।