{"_id":"5d1513c28ebc3e3cc71eea77","slug":"students-presented-the-cultural-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के वार्षिकोत्सव में योगासनों का प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, प्राणायाम और प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
रामलीला मैदान के पास बने बैडमिंटन हॉल में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एसडीएम शिप्रा जोशी, चेयरमैन गोविंद वर्मा और नाथू राम राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ओली ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
अजय कलखुड़िया के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली आदि गीतों पर शानदार कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने हैरतंगेज योगासनों का प्रदर्शन कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति बेहद सराही गई। इस मौके पर वर्ष भर की गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन