{"_id":"5bd9ec64bdec22695a4be98b","slug":"students-policeman-participated-in-run-for-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी में दौड़े विद्यार्थी, पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी में दौड़े विद्यार्थी, पुलिस कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बनबसा मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं, पुलिस जवानों और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे गोरलचौड़ मैदान से रन फॉर यूनिटी मुख्य बाजार होते हुए जीआईसी तिराहे तक पहुंची। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
वहां जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, खेल अधिकारी आरएस धामी, जलागम के एमएस कुंवर, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी आदि थे। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
कहा कि आज हम जो विस्तृत, एकीकृत, सुनहरा भारत देख रहे हैं, उसमें सरदार पटेल की कूटनीति, दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। जीआईसी सिप्टी में प्रधानाचार्य सोमपाल की अध्यक्षता, सामश्रवा आर्य के संचालन में आदित्य पंत, नीता, पुष्पा रेंसवाल, बदरुद्दीन अंसारी, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, बृजमोहन, नारायण दत्त जोशी, सतीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
सूरज, किशोर, गणेश ने जीती रन फॉर यूनिटी
जीआईसी दिगालीचौड़ और जीआईसी मऊ में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जीआईसी दिगालीचौड़ में प्रधानाचार्य रमेश राम के निर्देशन में आयोजित पांच किमी रन फॉर यूनिटी में सूरज चौहान, किशोर तिवारी, गणेश काजी, भाषण प्रतियोगिता में दीपिका जोशी, हिमानी बिष्ट, ऊषा चौहान पहले तीन स्थान पर रहे।
निर्णायकों में प्रयाग दत्त मुरारी, गणेश पंत, जगदीश जोशी, नवीन भटट, जेपी आर्या, ललिता वर्मा, आशा पंत, एनडी जोशी ने सहयोग किया। जीआईसी मऊ में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में मीरा, विजय, प्रियंका, स्लोगन में त्रिलोक, करन, मनीष, निबंध में हीरा, मनीष, अजय, भाषण में रॉबिन, मनीष, निशा, जूनियर वर्ग की दौड़ में रॉबिन, सचिन, हिमांशु, सीनियर वर्ग में त्रिलोक, सौरभ, अजय, बालिकाओं में मनीषा, सुमन, माधवी, जूनियर में सोनी, नीलम, अंजलि पहले तीन स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य जनार्दन गड़कोटी ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
नगर के सीएकेडमी में प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, प्रबंधक कविराज मौनी, जीआईसी दिगालीचौड़ में प्रधानाचार्य रमेश रावत, बृजेश ढेक, विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय, जीजीआईसी में प्रभारी प्रधानाचार्य नीता लोहनी, गणेश पुनेठा, जीआईसी मऊ में प्रधानाचार्य जनार्दन गड़कोटी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। वहां रितेश वर्मा, जेसी जोशी, राजेंद्र नाथ, ममता वर्मा, कनिका विश्नोई, स्निग्धा कन्याल, प्रवीण बिष्ट आदि थे।
खेलकूद, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता हुई
टनकपुर में भी लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। राउमावि छीनीगोठ, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में खेलकूद, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। कोतवाली में पुलिस, एलआईयू, स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ ली।
विवेकानंद स्कूल में हुई भाषण प्रतियोगिता में अक्षय पांडेय, तनिष्का लोहनी, पूजा आर्या पहले तीन स्थान पर रहीं। वहां प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय आदि थे। राउमावि छीनीगोठ में हुई एकता दौड़ में मुकेश सिंह बोहरा प्रथम, अरविंद बोहरा द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय रहे। पेंटिंग में मनीष भट्ट, निबंध में पायल बोहरा, नेहा भंडारी प्रथम रहीं। प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिलोचल जोशी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।