{"_id":"b604ca45448b682b10c163de91f17ed6","slug":"students-are-suffering-the-brunt-of-unfinished-construction-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे निर्माण कार्य का खामियाजा भुगत रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे निर्माण कार्य का खामियाजा भुगत रहे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव नवोदय विद्यालय में प्रथम चरण का निर्माण कार्य अधूरा रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। अब तक विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क को न तो पक्का किया गया है और नहीं विद्यालय के आंतरिक मार्गों को सीमेंट कंक्रीट का बनाया गया है, जिसके चलते मामूली सी बारिश होने पर बच्चे फिसलने लगते हैं तथा मिट्टी कमरों में आ जाती है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य गोपाल राम के अनुसार कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा अब तक विद्यालय का प्रांगण भी नहीं बनाया गया है, जिस कारण बच्चों की प्रार्थना और खेलकूद में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। नालियों का भी निर्माण नहीं किया गया है और जो बनी हैं, उसमें ढाल न होने से पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन
प्राचार्य के अनुसार कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद उनके द्वारा इस ओर कोई रुचि नहीं ली जा रही है। उधर, अभिभावकों में कार्यदायी संस्था को लेकर रोष है। अभिभावक गोपाल मनराल, चिरंजीलाल वर्मा आदि का कहना है कि यदि कार्यदायी संस्था बच्चों को हो रही दिक्कतों को नजरंदाज कर रही है, तो सभी अभिभावक दूसरी कार्यदायी संस्था से कार्य कराने के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन