फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student Welfare Fund to be opened at Narsinghanda High School

नरसिंहडांडा हाइस्कूल में खुलेगी छात्रा कल्याण निधि

Fri, 08 Sep 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 08 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Student Welfare Fund to be opened at Narsinghanda High School
राजकी हाईस्कूल नरसिंहडांडा में स्कूली बच्चों को जूते देते एसएमसी सदस्य और शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहडांडा में छात्राओं के शैक्षिक उत्थान के लिए नयी पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को स्कूल में हुई प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में सर्व सम्मति से विद्यालय में छात्रा कल्याण निधि खाता खोलने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

 
तय किया गया कि छात्रा कल्याण निधि का धन छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराने के साथ ही हस्तशिल्प संबंधी कलाओं के प्रशिक्षण पर खर्च की जाएगी। स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष दीवान राम की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य इंदुवर जोशी के संचालन में हुई बैठक में गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को चयनित कर उन्हें जूते और बैग वितरित किए गए तथा समाज और छात्र-छात्राओं के उत्थान में सहयोग देने वाली महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य की ओर से छात्रा कल्याण निधि कोष बनाए जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया गया तथा स्कूल के उत्थान के लिए यह ललक बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर गिरीश चंद्र, मीना पांडेय, तनुजा वर्मा, मीरा पंत, दीवान आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed