फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student Himani, ranked 24th in the state, was honored

राज्य में 24वें स्थान पर रही छात्रा हिमानी का सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Student Himani, ranked 24th in the state, was honored
हाईस्कूल परीक्षा में राज्य में 24 वां स्थान पाने वाली बनबसा विद्यामंदिर की छात्रा को साइकिल की गई ? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर हाईस्कूल में इस वर्ष 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भीम सिंह महर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पूर्णागिरि इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशोेरी लाल वर्मा की अध्यक्षता एवं हरीश बिष्ट के संचालन में कार्यक्रम में विद्यामंदिर की इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में राज्य में 24 वां स्थान लाने वाली छात्रा हिमानी बोरा को विद्यालय प्रबंधक रंदीप पोखरिया ने साइकिल भेंट कर एवं डा. जनक चंद ने दो हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल में द्वितीय स्थान पर रहे छात्र रमन सामंत को बलवंत सिंह खड़ायत ने 21 सौ रुपये देकर सम्मानित किया। अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र सोनाक्षी सामंत, निकिता चंद, निकिता जोशी, पूजा चंद, डौली प्रजापति को मुख्य अतिथि ने ग्यारह ग्यारह सौ रुपये की राशि दी। विद्यामंदिर सदस्य एवं देवभूमि बीएड कालेज निदेशक कैलाश थपलियाल ने इस सत्र से इंटर की कक्षाऐं संचालित कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक हीरा सिंह बोरा, सोनू सक्सेना, नारायण दत्त भट्ट, भगत सिंह बोरा, भुवन चंद्र पंत, हरीश बिष्ट, सुंदर सिंह, शांतिरावत, प्रेमा चंद, महिमा मुरारी आदि थे। आभार प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed