फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student elections resignation Steering Committee

] समिति ने दिया इस्तीफा 

Sat, 01 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 01 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Student elections resignation Steering Committee
गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

पीजी कॉलेज में होने वाले छात्र संघ चुनाव की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई हैै। छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय प्रशासन की बैठक में पुलिस, प्रशासन और छात्र संघ चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा की। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व में तय 17 अक्तूबर की तिथि पर चुनाव कराने में सर्व सम्मति नहीं बन पाई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रकाश लखेडा, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ.धर्मेद्र तिवारी, चुनाव समिति के सदस्य डॉ. रुचिर जोशी, डॉ.कमलेश सक्टा, डॉ.रवि सनवाल ने प्राचार्य को सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र सौंपा। 

विज्ञापन


बैठक में एक ओर महाविद्यालय प्रशासन की 17 अक्तूबर को घोषित तिथि का एनएसयूआई और आर्यन संगठन ने जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि 15 से 21 अक्तूबर तक बनबसा में सेना की भर्ती होने जा रही है। जिस कारण चुनाव तिथि में बदलाव किया जाय। वहीं एबीवीपी ने पहले से घोषित चुनाव तिथि पर मतदान कराने की मांग की तथा चुनाव की तिथि में बदलाव होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन


आर्यन संगठन ने पूर्व निर्धारित तिथि से पहले चुनाव संपन्न कराने की मांग की है। इस मौके पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ विमल आचार्य, एसआई मीनाक्षी नौटियाल के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. धर्मेद्र तिवारी, चुनाव समिति के सदस्य डॉ. रुचिर जोशी, डॉ.कमलेश सक्टा, डॉ.रवि सनवाल सहित एबीवीपी, एनएसयूआई, आर्यन  संगठनों के छात्र मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी का कहना है कि चुनाव समिति ने त्यागपत्र दे दिया है। अब नई चुनाव समिति गठित होने के बाद ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed