फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Student elections process began in Lohaghat

लोहाघाट छात्रसंघ चुनाव : वैध पाए गए सभी नामांकन 

Mon, 17 Oct 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 17 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Student elections process began in Lohaghat
लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों में नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। नाम वापसी के दिन कोषाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। 19 अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर सीधा मुकाबला होगा, जबकि कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कला संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वाणिज्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी भी छात्र-छात्रा ने नामांकन नहीं किया। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. उषा जोशी, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विमला देवी की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह देव, निखिलेश गहतोड़ी, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सिंह, सुमित चंद्र गड़कोटी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पूजा उप्रेती, प्रियंका गड़कोटी, सचिव पद पर गोकुल सिंह, संदीप कुमार पंत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए प्रशांत वर्मा, नीरज कालाकोटी के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि संयुक्त सचिव पद पर संजय सिंह बोहरा, कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ फर्त्याल कला संकाय प्रतिनिधि के लिए तुषार पांडेय का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार 19 अक्तूबर को सुबह नौ से 1:30 बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया में डॉ. जगदीश जोशी, डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. एमके त्रिपाठी, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. रुचिर जोशी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed