फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Striking doctors came in November salary account

हड़ताली डॉक्टरों के खाते में आया नवंबर का वेतन

Fri, 15 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 15 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Striking doctors came in November salary account

पीपीपी मोड अस्पताल के हड़ताली डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों का नवंबर का वेतन उनके खाते में आ गया है, लेकिन वह 16वें दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे। उनका कहना है कि गत वर्ष फरवरी तक उन्हें समय से वेतन मिला करता था। जब से यूनिट हेड के नाम पर सर्जन डा.रवि सिन्हा आए हैं, व्यवस्था बिगड़ गई है। कर्मचारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि डा.सिन्हा को यूनिट हेड के पद से हटाने के साथ इन्हें अन्यत्र भेजा जाए। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि यूनिट हेड गत वर्ष होली में कर्मचारियों के लिए आए उपहारों पर भी कुंडली मारे बैठे हैं।

विज्ञापन


सीएमएस डा.मंजीत सिंह ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना है कि यूनिट हेड को हटाए बगैर वे काम पर नहीं लौटेंगे। संजीव जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों की शुक्रवार की कई दौर की वार्ताएं हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। कर्मचारियों का कहना है कि यूनिट हेड ने 14 जनवरी तक दोनों महीनों का वेतन न मिलने पर अपने पद से त्यागपत्र देने का लिखित आश्वासन दिया था, अब वे उससे मुकर रहे हैं। राजेश जोशी, मनोज जोशी, नवीन, ज्योत्सना, गीता, लक्ष्मी, मीनाक्षी, कमला, राजेश चंद्र, केदार सिंह, प्रकाश जोशी, मुकेश कुमार, जीवन सुतेड़ी, संजीव, संदीप, राहुल आदि का कहना था कि वे यूनिट हेड के अधीन काम करने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed