{"_id":"6546807d2afeabfdf30e6ae8","slug":"strange-the-student-who-failed-in-the-first-semester-appeared-for-the-fifth-semester-exam-champawat-news-c-229-1-shld1009-3131-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब : प्रथम सेमेस्टर में फेल छात्रा ने पांचवीं सेमेस्टर की दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब : प्रथम सेमेस्टर में फेल छात्रा ने पांचवीं सेमेस्टर की दी परीक्षा
Sat, 04 Nov 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में परीक्षा परिणाम देर से घोषित होने का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। आलम ये है कि छात्र-छात्राओं को प्रथम सेमेस्टर में फेल होने की जानकारी समय से पता नहीं चल पा रही है। परिसर की ओर से अगले सेमेस्टर की तैयारी कराई जा रही है।
चंपावत परिसर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें प्रथम सेमेस्टर में फेल छात्रा को दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने तक यह पता ही नहीं चला कि वह प्रथम सेमेस्टर में फेल हुई है। अब छात्र नेताओं ने इसमें सुधार की मांग उठाई है। उनका कहना है कि एसएसजे परिसर में छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
परीक्षाफल देरी से घोषित होने के कारण उनका समय के साथ साथ पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्राचार्य चंद्र राम ने बताया की यह समस्या एसएसजे प्रशासन की ओर से हो रही है। परीक्षा परिणाम में देरी और सभी समस्याओं के संबंध में विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया है।