फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stones hanging in danger on perennial road

बारहमासी सड़क पर खतरा बन रहे लटके पत्थर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stones hanging in danger on perennial road
टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क में पहाड़ी से गिरे बोल्डर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगदा के पास निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटना का खतरा है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहे हैं। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस स्थान से वाहनों को निकाल रहे हैं। लोगों ने एनएच के अधिकारियों से पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

वाहन चालक राम सिंह, महेश राम, किशोर चंद्र, लक्ष्मण सिंह, हयात नाथ आदि का कहना है कि सिंगदा के पास पहाड़ी से लगातार छोटे-बड़े पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। इससे यहां दुर्घटनाओं का खतरा बन रहा है। एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहनों के लिए खतरा है। उनका कहना है कि यदि जल्द पत्थरों की रोकथाम नहीं की गई, तो खतरा बढ़ सकता है। इधर एनएच खंड लोहाघाट के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि पहाड़ी के जंगल में आग लगने से कुछ छोटे-छोटे पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने इस स्थान पर वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए आवागमन की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed