{"_id":"4650a92f5dc014eff2a88e3bf6d82046","slug":"stir-in-the-development-of-mail-review-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौलामेल में विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौलामेल में विकास कार्यों की समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आदर्श गांव रौलामेल में राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने अब तक गांव में हुए विकास कार्यों की चौपाल लगाकर समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ समेत जिले के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों के किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सीडीओ एसएस पांगती ने बताया कि सांसद आदर्श गांव योजना के तहत गांवों में चार करोड़ आठ लाख 55 हजार रुपये विभिन्न विकास कार्यों में व्यय किए जाएंगे, जिसमें एक करोड़ आठ लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। माहरा ने अब तक लोनिवि की ओर से पाटी-मैरोली सड़क की हालत ठीक न किए जाने पर रोष जताया। साथ ही 15 दिन में सड़क को सुगम यातायात के लिए खोलने के साथ ही झाड़ियों का कटान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा उन्हें मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया, लेकिन अब तक उन्हें मत्स्य बीज नहीं मिला। नवीन लडवाल ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से आधुनिक कृषि की कोई जानकारी या प्रशिक्षण देने के बजाय कागजी खानापूरी की जा रही है। किशोर लडवाल ने सड़क की हालत पर नाराजगी जताई। सीएओ आरएल चंद्रवाल ने बताया कि गांव में 6.72 क्विंटल बीजों का वितरण किया जा चुका है, लेकिन वर्षा न होने के कारण 75 फीसदी बीज नहीं उगा है। पशुपालन विभाग ने दुग्ध उत्पादन बकरी एवं मुर्गीपालन के लिए चिन्हीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। गांव के 85 लोगों को कृषि यंत्र दिए जा चुके हैं। चौपाल में पीडी केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय, बीडीओ सीएस मेवाडी, डीपीओ शैली प्रजापति, डीएचओ डा.एचसी तिवारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
गांव में बन चुके हैं 80 फीसदी आधारकार्ड
रौलामेल में अब तक हाईड्रम योजना के निर्माण में 1.36 करोड़ रुपये, मैरोली जूनियर हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास शुरू की गई हैं। 80 फीसदी लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। 156 लोगों को जनधन योजना, 161 को मनरेगा के जॉबकार्ड, 156 को सीएम स्वास्थ्य बीमा योजना, दो पॉलीहाउस, दो लोगों को नंदा देवी योजना से लाभान्वित करने के साथ 191 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, दो नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रस्ताव किया गया है। यहां एक दर्जन वर्मी कंपोस्ट बन चुके हैं। उद्योग विभाग ने 66 लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए ऋण दिया है।