{"_id":"5787d9764f1c1b067b13d61e","slug":"start-preparing-in-devidhura-bgwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधूरा में बग्वाल की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधूरा में बग्वाल की तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
देवीधूरा में बग्वाल की तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में होने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेला 14 अगस्त को बग्वाल मेले का शुभारंभ होगा। बृहस्पतिवार को बाराही मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में बताया गया कि इस साल मेला 25 अगस्त तक चलेगा। बग्वाल (पत्थरमार युद्ध) 18 अगस्त को होगी। बग्वाल में चार खाम के यौद्धा हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
मां बाराही मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा कि प्रदेश की प्रमुख पहचान बने बग्वाल मेले के आयोजन में सभी विभागों से संजीदगी के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। पेयजल, बिजली, खाद्यान्न विभाग से व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य बग्वाल मेले के दिन पाटी, देवीधुरा में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शिक्षा विभाग से तीन दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का आग्रह किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस, राजस्व पुलिस, एलआईयू की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। लोनिवि लोहाघाट के अधिकारियों को वालिक-देवीधुरा एवं देवीधुरा-पाटी मार्ग पर दो जेसीबी लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
मंदिर के परिक्रमा मार्ग एवं बाजार की बंद पड़ी नालियों को जल्दी दुरुस्त करने, वन विभाग को बग्वाली वीरों, आम जनता के रोजमर्रा के रास्तों को ठीक करने का आग्रह किया गया। कोषाध्यक्ष कीर्ति शास्त्री ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष कीर्तिबल्लभ शास्त्री ने संचालन किया। बैठक में एसडीएम निर्मला बिष्ट, ईई यूपीसीएल राजेश कुमार, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, जल संस्थान के एई प्रेमजी श्रीवास्तव, जेई चंद्रशेखर पंत, एसडीई एचएस सौन, मदन बोहरा, त्रिलोचन भट्ट, डॉ. वीके सिंह थे।
पाटी (चंपावत)। बैठक में परिवहन विभाग से मेले के दौरान पांच रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग की। साथ ही सवारी गाड़ियों मे किराया सूची जरूर चस्पा करने का आग्रह किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मेला क्षेत्र के अंदर दोपहिया वाहन लाने पर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। चिकित्सा विभाग से दो डॉक्टर, दो फार्मेसिस्ट, दो वार्डब्वाय, दो स्वच्छक के साथ बग्वाल मेले के दिन दो हड्डी रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने मांग की।
पाटी (चंपावत)। मां बाराही मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने ऐतिहासिक मेले को एक आदर्श मेला बनाने मे सहयोग की अपील की। उनके मार्गदर्शन में एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें चारों खामो के बग्वाली वीरों के लिए पोशाकों का निर्धारण किया गया। जिसमें लमगड़िया खाम के बग्वाली वीर पीला दुपट्टा, वालिक खाम के लोग सफेद, गहड़वाल खाम के लोग केसरिया, चम्याल खाम के लोग गुलाबी रंग का दुपट्टा पहनेंगे।
चंपावत। जिला पंचायत की ओर से देवीधुरा में रक्षाबंधन के दिन आयोजित किए जाने वाले बग्वाल मेले की तैयारी बैठक 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से देवीधुरा मंदिर प्रांगण में होगी। अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।
चंपावत। जिला पंचायत की ओर से देवीधुरा में रक्षाबंधन के दिन आयोजित किए जाने वाले बग्वाल मेले की तैयारी बैठक 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से देवीधुरा मंदिर प्रांगण में होगी। अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगांई ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।