फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Start building security wall to save houses

मकान को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू

Sun, 17 Jun 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत Updated Sun, 17 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Start building security wall to save houses
बारहमासी सड़क के कटिंग से अमोड़ी में मकान की सुरक्षा के लिए कार्यदायी संस्था के साथ पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जिले में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग कार्य के कारण अमोड़ी में खतरे की जद में आए आवासीय मकान को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू हो गया है। आवासीय मकान के खतरे की जद में आने की सूचना मिलने पर चल्थी चौकी पुलिस ने निर्माणदायी संस्था शिवालया कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मकान का निरीक्षण किया और कंपनी को तत्काल सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


 अमोड़ी के पास सड़क चौड़ीकरण की कटिंग से ग्रामीण ईश्वरी दत्त का मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया था, लेकिन निर्माणदायी संस्था की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बरसात होने पर मकान के पूरी तरह जमींदोज होने के अंदेशे से घबराए परिवार ने मनमाने तरीके से सड़क कटिंग किए जाने का विरोध करते हुए कार्य रोकने की धमकी दी थी। रविवार को जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर विरोध करना शुरू किया, जिसके चलते कंपनी को कटिंग कार्य रोकना पड़ा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चल्थी चौकी प्रभारी विनोद कुमार रविवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटिंग स्थल का निरीक्षण और भवन स्वामी की समस्या सुनी तथा कंपनी को निर्माण कार्य से पहले सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


दीवार निर्माण के बाद होगा कटिंग का कार्य
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि अमोड़ी में प्रभावित मकान की सुरक्षा के लिए निर्माणदायी कंपनी की ओर से सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस स्थान में दीवार के निर्माण के बाद ही आगे की कटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed