{"_id":"5d5d7a0d8ebc3e6c7e70a5f7","slug":"ssb-tanakpur-news-hld35368974","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने बड़ी मात्रा में आयुर्वेदि दवाईयों के साथ चार नेपाली युवक दबोचे, कस्टम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने बड़ी मात्रा में आयुर्वेदि दवाईयों के साथ चार नेपाली युवक दबोचे, कस्टम को सौंपा
विज्ञापन
टनकपुर सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़ी गई अवैध तरीके से नेपाल ले जाई जा रही आयुर्वेदिक दवाईयां और आरो
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी से आयुर्वेदिक दवाइयां खरीदकर नेपाल ले जा रहे चार नेपाली युवकों को सीमा पर एसएसबी ने धर दबोचा। उन्हें कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद दवाई की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार देर शाम चार युवक बैग लेकर टनकपुर बैराज से नेपाल जा रहे थे। बैराज पर तैनात एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक निहाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके बैग से एक आयुर्वेदिक कंपनी की बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलीं।
बीओपी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि पूछने पर युवकों ने बताया कि बरामद दवाइयां उन्हें हल्द्वानी में एक आयुर्वेदिक कंपनी का मार्केटिंग सदस्य बनने पर खरीदनी पड़ीं, जिसे वे अपने घर (नेपाल) ले जा रहे हैं। वहां एमआरपी पर बेचेंगे।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों में नेपाल के जिला लमजंग के सीसहार गांव निवासी राम कुमार गुरुंग पुत्र पदम बहादुर गुरुंग, जिला धनुसा के चुरई सिद्वहली निवासी राम कुमार खड़का पुत्र बहादुर खड़का, जिला दोखला के मालू गांव निवासी राम कुमार श्रेष्णा पुत्र नारायण बहादुर श्रेष्ठा और चितवन जिले के भरतपुर निवासी प्रहलाद पाठक पुत्र शंभु पाठक हैं।
बीओपी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए चारों युवकों और बरामद दवाइयों को खटीमा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद दवाई की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।