फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB

चार लाख रुपये की काली मिर्च पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
SSB
पुलिस और एसएसबी की गिरफ्त में लावारिस मिले कालीमिर्च के बोरे। - फोटो : TANAKPUR
पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त चेकिंग में भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में लावारिस हालत में काली मिर्च के छह बड़े बैग बरामद किए। करीब 2.60 क्विंटल काली मिर्च को नेपाल से तस्करी कर भारत लाए जाने की संभावना जताई जा रही है। पकड़ी गई काली मिर्च को कस्टम के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। काली मिर्च की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस, एसएसबी बनबसा ई और धनुषपुल ए कंपनी द्वारा भारत नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच संयुक्त टीम को धनुषपुल के समीप जंगल में झाड़ियों में छुपाकर रखे छह बोरे दिखाई दिए। पुलिस ने लावारिस बोरों की तलाशी में काली मिर्च बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस ने संभावना जताई है कि नेपाल से तस्करी कर भारत लाने वाले तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों की गश्त को देख काली मिर्च के बोरे झाड़ियों में छुपा दिए होंगे। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि काली मिर्च की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 90 हजार रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त दल में शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कां. तनवीर आलम, एसएसबी धनुषपुल ए कंपनी के प्रभारी सहायक सेनानायक दीवान सिंह कार्की और एसएसबी ई कंपनी के प्रभारी कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी (निरीक्षक) आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed