{"_id":"57489d7f4f1c1b320769181b","slug":"ssb-s-children-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने बच्चों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sat, 28 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने बच्चों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने गैंड़ाखाली राजकीय इंटर कॉलेज में जनकल्याणकारी कैंप लगाया। साथ ही किसानों को कृषि उपकरण बांटकर खेती के लिए प्रेरित किया। मानव, पशु चिकित्सा कैंप भी लगाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया।
विज्ञापन
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट केसी राना ने कहा कि बॉर्डर पर एसएसबी रक्षक के साथ ग्रामीणों की दोस्त बनकर काम कर रही है। कैंप में किसानों को फावड़े, गाइती, खुपा आदि कृषि उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन
राइंका को वाटर फिल्टर, दरी, खेलकूद का सामान भी दिया गया। इस दौरान एसओ पीलीभीत, एसएओ बनबसा, डॉ. साहिल खान, इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पांडेय, कलावती देवी, सुरेश महर, अमजद हुसैन, ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, अनिल चौधरी, सुनील प्रजापति, अमन गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि थे।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57वीं वाहिनी अमृतपुर रानीबाग के कमांडेंट केसी राना ने जवानों को सीमा पर सुरक्षा के साथ तस्करी रोकने के निर्देश दिए। वे यहां भारत-नेपाल सीमा पर बनने वाले स्वागत द्वार स्थल का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक भव्य आधुनिक तकनीक का स्वागत द्वार बनकर तैयार हो जाएगा।
कमांडेंट राना ने सीमा के हालातों के बारे में जानकारी जुटाई। अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए। सीमा पर सतर्क रहने, नियमित पेट्रोलिंग करने, सामान, पशु, मानव तस्करी रोकने, बालश्रम पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने सीमा पर वन संपदा की भी सुरक्षा के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसबी 57वीं वाहिनी ए कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर, इंस्पेक्टर सी मगेश, एसआई पूनम सुरीन आदि थे।