{"_id":"58a5d4194f1c1b941ad83c36","slug":"ssb-quoted-security-strong-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एसएसबी के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एसएसबी के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
सील किया गया स्ट्रांग रूम परिसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर पालिका के भवन में बने स्ट्रांग रूम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पश्चिम बंगाल से आई एसएसबी की 46वीं वाहिनी करेगी। 11 मार्च तक एसएसबी के जवान दिन रात स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। एसएसबी के कंपनी कमांडर आशीष सेन गुप्ता ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में दो प्लाटून लगाई गई है।
विज्ञापन
चंपावत के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि चंपावत जिले की सभी 320 पोलिंग टीमें बृहस्पतिवार शाम तक लौट आई। चंपावत सीट पर 142, लोहाघाट सीट पर 178 मतदान टीमें थी। बुधवार को वोटिंग संपन्न होने के बाद पोलिंग दल बुधवार रात को ही पहुंचने लगे थे। ईवीएम, चुनाव संबंधी सामग्री को जमा करने का कार्य गोलरचौड़ क्षेत्र में रातभर चला।
विज्ञापन
गोरलचौड़ के पास नगर पालिका के भवन में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। लोहाघाट विधानसभा की 178, चंपावत विधानसभा क्षेत्र की 142 ईवीएम को दो अलग-अलग कमरों में रखा गया है। प्रेक्षक पी हेमलथा की मौजूदगी में इन कमरों को सीलबंद किया गया। एसपी आरसी राजगुरु ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, चंपावत के रिटर्निंग अफसर अनिल चन्याल, लोहाघाट की आरओ सीमा विश्वकर्मा, एआरओ पूनम पंत, नीलू चावल, ईई डीडी भट्ट, डीआईओ एनएस बिष्ट आदि ने इन गतिविधियों को निपटाया। सीओ वीर सिंह, पीएस कफलिया, कोतवाल अरुण वर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था थी।
पोलिंग पार्टियों के जिला मुख्यालय पहुंचने के साथ ही चुनाव में लगे वाहनों को बृहस्पतिवार शाम को रिलीज कर दिया गया। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में 135 बस, 126 जीप, 82 सरकारी वाहनों को लगाया गया था। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों के जिला मुख्यालय पहुंचने के साथ ही उनको रिलीव करने का काम शुरू कर दिया गया।
चुनाव के दौरान 13 फरवरी को आठ बस, 21 जीप के जरिए मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया, जबकि 14 फरवरी को 113 बस, 94 जीप को कर्मियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने में लगाया गया था। एक-एक बस, जीप को चारों तहसीलों, 10 बस, 10 जीप को गोरलचौड़ मैदान में रिजर्व में रखा गया था।