{"_id":"581a118b4f1c1bad31436d49","slug":"ssb-jawans-took-corruption-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों ने निकाली भ्रष्टाचार उन्मूलन रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों ने निकाली भ्रष्टाचार उन्मूलन रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने निकाली भ्रष्टाचार उन्मूलन रैली
- फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी के जवानों ने सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय में भ्रष्टाचार उन्मूलन रैली निकाली।
विज्ञापन
पंचम वाहिनी के कमांडेंट रंजीत सिंह और उप कमांडेंट चंद्रजीत के नेतृत्व में उप निरीक्षक सामान्य इंदु भूषण, केशव राम, राजेश राणा, सुधीर कुमार की अगुवाई में जीआईसी चौके से जिला अस्पताल तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। इसमें जवानों ने भ्रष्टाचार हटाओ, रिश्वत लेना और देना अपराध है के नारे लगाए।
विज्ञापन