{"_id":"61a2795affdcd818d43db7de","slug":"ssb-in-indo-nepal-border-tanakpur-news-hld4459035152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी को सीमा पर सदैव सतर्क रहने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर से लगी नेपाल सीमा का निरीक्षण करते दिल्ली से आए एसएसबी के कमांडेंट (ऑपरेशन) संजय कुमार शर्?
- फोटो : TANAKPUR
Link Copied
बनबसा / टनकपुर (चंपावत)। नई दिल्ली मुख्यालय से आए एसएसबी के कमांडेंट (आपरेशन) संजय कुमार ने 57 वीं वाहनी के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के साथ भारत नेपाल सीमाओं का शुक्रवार शाम औचक भ्रमण किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा को नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल और आपसी समन्वय बनाने पर जोर दिया। भारत नेपाल की संवेदनशील सीमा पर नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग को कारगर बताया।
विज्ञापन
एनएसबी के कमांडेंट (आपरेशन) शुक्रवार को बनबसा सीमा चौकी पहुंचे। उन्होंने भारत नेपाल सीमा का जायजा लिया। एसएसबी के जवानों से सीमा पर कार्य करने के तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने एसएसबी की चेकपोस्ट पर भारत-नेपाल के बीच हो रही आवाजाही को देख मातहतों को सीमा से गुजरने वालों की सघन जांच के निर्देश दिए। सीमा पर चौकसी बरतने, सीमा सुरक्षा पर खास ध्यान देने और सदैव सतर्क रहने के लिए कहा। वेे जवानों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन
टनकपुर में उन्होंने 57वीं वाहिनी के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 810/2 से 812 तक का निरीक्षण किया। नेपाल ब्रह्मदेव में उन्होंने नेपाल पुलिस और एपीएफ के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी, उप कमांडेंट (आपरेशन) सुविंदर अंबावत, प्रभारी निरीक्षक मुस्तकीम अहमद, उपनिरीक्षक अब्बल सिंह, सुरेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।