फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB caught cloth

एसएसबी ने दो नेपाली महिलाओं से पकड़ा सात लाख का कपड़ा

Fri, 05 Jul 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 05 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
SSB caught cloth
बनबसा एसएसबी की पकड़ में तस्करी के कपड़े के साथ नेपाली कैरियर महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी ने दो नेपाली महिलाओं के कब्जे से करीब पौने सात लाख रुपये मूल्य का तस्करी का कपड़ा पकड़ कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने पकड़ा गया सामान जब्त कर महिलाओं पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया है। महिलाओं पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन


एसएसबी 79वीं वाहिनी की एसएसबी ई कंपनी के जवान देर शाम कंपनी कमांडर आनंद सिंह भंडारी (निरीक्षक) के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच उन्होंने साइकिलों पर भारत-नेपाल सीमा पिलर (805/ 8 ए) के निकट कुछ महिलाओं को भारत से शारदा नदी पार कर नेपाल की ओर जाते देखा। इससे पहले कि वे नोमैंस लैंड में प्रवेश कर नेपाल को जातीं एसएसबी जवानों ने उन्हें भारतीय क्षेत्र में ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनसे  बड़ी मात्रा में भारतीय कपड़ा मिला जो बनबसा से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा था। एसएसबी के कमांडर ने बताया कि महिलाएं नेपाल के कंचनुपर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर की रहने वाली शर्मिला भट्ट और रीता देवी हैं। उन्हें कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। उनसे बरामद कपड़ों का मूल्य 6 लाख 84 हजार रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं कैरियर हैं जिन्हें भारत से नेपाल सामान पहुंचाने के एवज में मेहनताना मिलना था। कपड़ा किसी नेपाली व्यापारी का बताया जा रहा है। तस्करी का सामान पकड़ने वाली एसएसबी टीम में महिला एसआई निधि, एचसी प्रधान शंकर यादव और रामाशीश, कां. सरवन उराव, सुखमनी कौर आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed