फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sports in Champawat

प्रेमा, रेनू, मनीषा, बबीता, गिरीश, शकुंतला बने चैंपियन

Sat, 12 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Sat, 12 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sports in Champawat
चंपावत में हुए खेलकूद - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। जूनियर वर्ग में प्रेमा, सीनियर में रेनू, मनीषा बिष्ट, बबीता महर, गिरीश पंगरिया, शकुंतला भंडारी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दो दिनी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 नवंबर से गोरलचौड़ मैदान में होगी। जिला समन्वयक महेंद्र बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में चारों ब्लॉकों के विजेता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर दौड़ में गिरीश पंगरिया, शकुंतला भंडारी विजयी रहे, जबकि नीरज महर, रूपा भट्ट, नेहा भंडारी दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर रेस में रोहित सिंह, कैलाश सिंह, हिमांशु भट्ट, सुनीता, दीपा, पुष्पा पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन


चार सौ मीटर बालक वर्ग में योगेश, सुनील, राकेश, बालिका वर्ग में अंजलि, प्रीति, नीमा विजेता बने। भालाफेंक में दिवाकर, राहुल, राकेश, प्रेमा, ईश्वरी अव्वल रहे। बाधा दौड़ में बबीता, रश्मि, बालक में महेंद्र, कैलाश, भानु तड़ागी जीते। चक्काफेंक में सीमा, ममता, दीपा, बालक वर्ग में कुंदन, सुनील, मनीष विजयी रहे। निर्णायक महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, मुकेश वर्मा, डॉ. यशवंत बोरा, नीरज वर्मा, निरंजना बोहरा, प्रकाश जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed