फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Soldiers and ex-servicemen are vigilant guard of the security of the country: Joshi

देश की सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं सैनिक और पूर्व सैनिक:जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Soldiers and ex-servicemen are vigilant guard of the security of the country: Joshi
चंपावत में अतिथियों के साथ भाजयुमो द्वारा सम्मानित किए गए पूर्व सैनिक और शहीदों के परिवार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के मजबूत और सजग प्रहरी हैं।
विज्ञापन

मोदी सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। पूर्व स्क्वाडन लीडर मोहन चंद शर्मा की अध्यक्षता तथा भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में 180 से अधिक सैनिकों पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने पूर्व सैनिकों के योगदान को याद करते हुए सैनिकों को राष्ट्र की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। इस मौके पर कै. राजेंद्र देव कै. प्रहलाद देव, चंद्रशेखर बगोली ने सेना में रहते हुए युद्ध के अनुभव साझा किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, महामंत्री श्याम ढेक, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मोहित गडक़ोटी, शैलेंद्र जोशी, प्रकाश बोरा, देवेंद्र अधिकारी, सभासद मोहन भट्ट, सूरज तिवारी, हरीश जोशी, पीयूष जोशी, बसंत भट्ट, महेश भट्ट, मोहित पांडेय, सुमित कलखुड़िया आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में वीरांगना मंदोदरी चिलकोटी और पिंकी रैंसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में शंकर दत्त पांडेय, सतीश पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, मुकेश महाराना, सुभाष बगोली, बाराकोट की ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed