{"_id":"6611583ee96984227f00eadf","slug":"soldier-death-under-suspicious-circumstances-in-rajasthan-railway-station-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, छुट्टी लेकर घर आ रहा था जवान; रेलवे स्टेशन में हुआ निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, छुट्टी लेकर घर आ रहा था जवान; रेलवे स्टेशन में हुआ निधन
Sat, 06 Apr 2024 07:42 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:42 PM IST
सार
लोहाघाट के खेतीखान तपनीपाल निवासी भारतीय सेना में तैनात प्रदीप बोहरा (34) का संदिग्ध परिस्थिति में निधन हो गया है। प्रदीप बोहरा अवकाश में घर आ रहा था। सैनिक के एकाएक निधन की खबर मिलते ही परिजन बेसुध हैं और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
प्रदीप बोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहाघाट विकास खंड पाटी के खेतीखान तपनीपाल निवासी भारतीय सेना में तैनात प्रदीप बोहरा (34) का संदिग्ध परिस्थिति में निधन हो गया है। प्रदीप बोहरा अवकाश में घर आ रहा था। सैनिक के एकाएक निधन की खबर मिलते ही परिजन बेसुध हैं और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पनीपाल के ग्राम प्रधान भरत सिंह ने बताया कि प्रदीप बोहरा पुत्र प्रताप सिंह निवासी तपनीपाल वर्तमान में बाड़मेर राजस्थान में आर्टलरी में सैनिक था। वह शुक्रवार को बाड़मेर राजस्थान से छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान राजस्थान रेलवे स्टेशन में सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी पूरी सूचना उनके पास भी नहीं है। फोन से मिली सूचना के अनुसार ग्राम प्रधान ने बताया कि सैनिक के शव को पहले यूनिट ले जाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- CM Dhami: खटीमा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जनमिलन कार्यक्रम में लिया भाग; कार्यकर्ताओं में उत्साह
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक सैनिक का परिवार लोहाघाट के ठाड़ाढ़ुगा में रहता है। माता-पिता पैतृक गांव तपनीपाल में रहते हैं। सैनिक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।