{"_id":"5eb9936f8ebc3e90b01465fd","slug":"social-distance-in-champawat-champawat-news-hld3826841176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासबुक में इंट्री करवाने को लेकर बैंकों में भीड़ ने तोड़ा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासबुक में इंट्री करवाने को लेकर बैंकों में भीड़ ने तोड़ा रिकार्ड
विज्ञापन
चंपावत में बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/पिथौरागढ़/अल्मोड़ा/बागेश्वर। पासबुक में इंट्री करवाने को लेकर बैंकों में उमड़ी भीड़ ने रिकार्ड तोड़ दिया है। सोमवार को चंपावत में बैंकों में भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा के रख दी। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ में काबू पाया।
जिला मुख्यालय में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा सहित सहकारी बैंक में अचानक भीड़ बढ़ गई। दूसरा शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को भीड़ ने रिकार्ड तोड़ दिया। दूरदराज से आई हेमा देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, राधिका चंद, सुरेश राम, नवीन कुमार आदि ने बताया कि सरकार की ओर से जनधन खाते में डलवाई गई धनराशि की इंट्री करवाने आई हैं। हालांकि बैंक के अंदर नंबर सिस्टम लगाया गया था, लेकिन बैंक के बाहर भीड़ में कई बार तो धक्का मुक्की भी हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का तो लोगों ने ध्यान ही नहीं दिया।
कोतवाल धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि सुबह भीड़ को हटाने में पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी हवाला दिया गया। कोतवाल के अनुसार अभी भी लोग सामाजिक दूरी को लेकर जागरूक नहीं हो पाए हैं। उधर, लीड बैंक अधिकारी एसी जोशी के अनुसार सभी बैंकों को सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोमवार को छूट के दौरान पिथौरागढ़ शहर के बाजार में भीड़भाड़ रही। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। कई स्थानों पर लोगों ने एटीएम से रुपये निकालने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कतार में खड़े होकर इंतजार किया। सुबह से ही सड़कों पर वाहन दौड़ने लगे थे। बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी, बैंक, अस्पताल सहित अन्य कामों के लिए घरों से वाहनों में बाजार आने के कारण बाजार में पार्किंग की भी समस्या रही। बैंक रोड में वाहनों को पार्क करने के लिए कई लोगों को स्थान नहीं मिला।
अल्मोड़ा में दो दिन की छुट्टी के बाद खुले बैंकों में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के कैश काउंटर समेत विभिन्न काउंटरों में ग्राहकों की कतार लगी रही। कई लोगों ने एटीएम से भी नकदी निकासी की। इस दौरान कई बार दो गज दूरी का उल्लंघन भी हुआ। डाकघरों में भी भीड़ रही।
सोमवार को बागेश्वर के बाजार में काफी भीड़ थी। भीड़ को देखकर कतई नहीं लग रहा था कि यह लॉकडाउन का दौर है। बैंक, एटीएम में भी लोगों की कतार लगी रही। दुकानों में भी ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहा। दो गज दूरी के प्रति अब भी लोग गंभीर नहीं हैं जबकि इसके लिए पुलिस, प्रशासन की टीम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का चालान कर रही है। दुकानदारों के कहने के बावजूद लोग दूर रहने के प्रति गंभीर नहीं हैं। हालांकि मास्क का प्रयोग लोग अवश्य करने लगे हैं।
सड़क के दोनों ओर लगी लोगों की लंबी कतारें
लोहाघाट (चंपावत)। दो दिन तक बैंक में अवकाश होने के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लेन देन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोहाघाट के एसबीआई के बाहर सड़क के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थी। वहीं पाटी में भी बैंकों के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही।