फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smuggler arrested with 21.35 grams of smack

Champawat News: 21.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 21.35 grams of smack
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस और एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान 21.35 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट-खेतीखान मार्ग में सुंई की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुलदीप सिंह (21) निवासी ग्राम नगला, थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर की संदिग्ध गतिविधि काे देखते हुए उसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 21.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह यहां के लोकल लोगों को स्मैक बेचने के लिए आया था।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में नानकमत्ता क्षेत्र से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने की बात कही है। पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, एसआई पूरन सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अशोक पुरी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों में स्मैक सप्लाई करने वाला दबोचा

पिथौरागढ़। पहाड़ों पर स्मैक सप्लाई कर युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले तस्कर को पिथौरागढ़ पुलिस ने खटीमा से गिरफ्तार किया। एसआई बसंत पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दीपक शर्मा निवासी ग्राम खस्सीबाग गांगी थाना खटीमा ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व पुलिस ने चार फरवरी 2024 को स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान दीपक शर्मा का नाम बताया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। एसपी रेखा यादव का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संवाद

पुलिस ने की भांग की खेती नष्ट

पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों से भांग की खेती नहीं करने की अपील की। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी भी दी गई। थानाध्यक्ष झूलाघाट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अवैध तरीके से की जा रही भांग की खेती को भी नष्ट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed