फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Slogans raised for development, not district jail

Champawat News: जिला जेल नहीं विकास दो के लगाए नारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised for development, not district jail
छमनियां में जिला जेल बनाने के विरोध में प्रदर्शन करते लोहाघाट के सुंई खैसकांडे के ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई छमनियां में जिला जेल बनाने की कवायद का विरोध बढ़ता जा रहा है। सुंई गांव के ग्रामीणों ने जिला जेल बनाने का विरोध कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जिला जेल नहीं विकास दो के नारे लगाए।
विज्ञापन

खैसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जेल नहीं विकास दो, राजकीय पॉलिटेक्निक को इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा दो, कृषि विज्ञान केंद्र को कृषि महाविद्यालय का दर्जा दो, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैराग्लाइडिंग आदि का प्रशिक्षण देने की मांग संबंधी नारे लगाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जेल जिला मुख्यालय में ही बननी चाहिए। इसे लोहाघाट के आसपास या छमनियां में बनाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। चेतावनी दी शासन-प्रशासन जबरन जिला जेल बनाने का प्रयास करेगा तो जनांदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेश चौबे, कमलाकांत गरसाड़ा, कैप्टन त्रिलोचन चौबे, केशव दत्त चौबे, रमेश खर्कवाल, रमेश चौबे, प्रयाग दत्त पुजारी, कृष्णानंद चौबे, जगदीश पुजारी, मोहन चौबे आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed