फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Slogans against the Department of Agriculture for payment

भुगतान को लेकर कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 02 Jan 2019 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 02 Jan 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Slogans against the Department of Agriculture for payment
भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी करते पुलहिंडोला के काश्तकार। - फोटो : AMAR UJALA
 विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत पुलहिंडोला में नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (नमसा) के तहत बने वर्मी कंपोस्ट गड्ढों का भुगतान न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने भुगतान की मांग को लेकर कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पुलहिंडोला के किसान भुवन पांडे, आन सिंह, जोगाराम, रूप सिंह, रुद्र सिंह, जोत सिंह आदि ने का कहना है कि उन्होंने फरवरी में वर्मी कंपोस्ट गड्ढों का निर्माण किया था, लेकिन तब से विभाग द्वारा उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने कई बार विभाग के चक्कर काटे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विभागीय कर्मचारियों द्वारा जुलाई में गड्ढों की माप आदि ले ली गई थी। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी का कहना है कि विभाग के कर्मचारी फाइल नहीं होने की बात कहकर उन्हें टरका रहे हैं। किसानों ने कहा कि अगर 10 दिन के भीतर उनका भुगतान नहीं होता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। उधर, भूमि संरक्षणधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि बिल भुगतान के लिए उनके कार्यालय में नहीं पहुंचे हैं। ब्लॉक प्रभारी को बिल प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed