फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Slogan halted the hotmix plant

नारेबाजी कर लछैर के हॉटमिक्स प्लांट को बंद कराया

Wed, 06 Dec 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Wed, 06 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Slogan halted the hotmix plant
लछैर के हॉटमिक्स प्लांट को बंद कराते लाेग - फोटो : अमर उजाला
 लछैर में लगे एनकेजी कंपनी के हॉटमिक्स प्लांट को बुधवार को स्थानीय लोगों ने बंद करवा दिया। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर प्लांट लगा है वहां की सड़क ज्यादा खराब है, लेकिन प्लांट से सामग्री तो अन्यत्र ले जाई जा रही है। लोग चाहते हैं कि पहले नैनीपातल-मड़मानले सड़क को हॉटमिक्स किया जाए। उसके बाद यहां से सामग्री अन्य सड़कों पर हॉटमिक्स के लिए ले जाई जाए। 
विज्ञापन


क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कुंडल महर के नेतृत्व में लोगों ने प्लांट के पास पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और प्लांट को बंद करा दिया। महर ने बताया कि क्षेत्र में लगे हॉटमिक्स प्लांट से लोगों को कई तरह के दुष्प्रभाव झेलने पड़ रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र की बदहाल सड़कों को प्लांट का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट के दुष्प्रभावों को जब क्षेत्र के लोग झेल रहे हैं तो उन्हें इसका फायदा भी मिलना चाहिए। नैनीपातल से लछैर के बीच सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे कभी भी हादसों का कारण बन सकते हैं। सड़क पर आए मलबे पर आए दिन बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नैनीपातल-मड़मानले सड़क पर डामरीकरण नहीं किया जाएगा, वह प्लांट से हॉटमिक्स सामग्री को अन्यत्र नहीं ले जाने देंगे और न ही प्लांट को चलने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में शिवम गुरुंग, महेंद्र महर, कुंडल गुरुंग, ललित मोहन दिगारी, विजय थापा, रेवाधर, हर्ष खनका, कमल जोशी, सुनील थापा, कुनाल खनका, ललित खनका, उमेश खनका, हरीश दिगारी, विजय गुरुंग सहित तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed