{"_id":"408f20456ead8b3a7c22c3c9148273bb","slug":"skid-holly-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानो मानो जी छैल नंदलाल, मूरख मोरी बय्यां मरोड़ डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानो मानो जी छैल नंदलाल, मूरख मोरी बय्यां मरोड़ डाली
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली विजडम स्कूल में नगर के प्रमुख होल्यारों ने बैठकी होली का आयोजन कर देर रात तक होली के विभिन्न रागों से समां बनाए रखा। प्रमुख संगीतकार अनूप कौशल ने ‘मानो मानो जी छैल नंदलाल, मूरख मोरी बय्यां मरोड़ डाली’ राग काफी से होली की शुरुआत की।
विज्ञापन
प्रमुख होल्यार नवीन उप्रेती ने इसी राग में होली का क्रम बढ़ाते हुए कहा ‘करके सौ सौ बहाना श्याम मोरे अंगना में आना’, एनके पंत ने राग काफी में कहा ‘मो पे रंग न डारो मैं तो भोली पिया, मो से खेला ना होली’, सुनील पांडे ने राग पीलू में ऋतुराज का स्वागत करते हुए कहा ‘आयो वसंत सब बन फूले, सुहागिन अपने पिया को मना ले’, राग देश में भुवन भट्ट ने कहा ‘अब कैसे जाऊं सखि सैय्या की सेजवा, पायल बाजत मोरा’, जीआईसी के प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने ‘मोहे पनघट में नंदलाल छेड़ गयो रे’ गीत की शानदार प्रस्तुति की।
विज्ञापन
इसके अलावा ओपीएस के प्रधानाचार्य आरसी पांडेय, डा.प्रणव शर्मा, किरन जुकरिया ने भी होली गीत गाए। तबले पर संगत होली विजडम एकेडमी के चेयरमैन संजय पंत और ओपीएस के प्रबंध निदेशक लोकेश पांडेय ने की, जबकि मुकेश कलखुड़िया, पूर्व चेयरमैन भूपाल मेहता, भगवान बल्लभ पंत, मनोज पंत, विनीत सक्टा, टीएस अधिकारी आदि लोगों ने भी सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन