फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Six women injured in wasp attack

ततैयों के हमले में छह महिलाएं घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Six women injured in wasp attack
ततैये के हमले में जख्मी टनकपुर की महिला। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गईं छह महिलाओं पर ततैया ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शहर के पास के गांव नायकगोठ की कुछ महिलाएं जानवरों के लिए चारा और लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान ततैयों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। ततैयों के काटने से चंद्रा देवी (33) पत्नी बहादुर राम, हेमा बोहरा (48) पुत्र स्वर्गीय डिगर सिंह, मंजू देवी (30) पत्नी महेश राम, ममता देवी (35) पत्नी राकेश सक्सेना, अंजलि (27) पत्नी जितेंद्र सिंह और निर्मला (30) पत्नी अनूप सक्सेना घायल हो गईं। दर्द से कराहतीं महिलाएं किसी तरह गांव पहुंचीं जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इलाज के बाद सभी महिलाओं की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

ततैये के हमले से एक किशोर की हो चुकी है मौत
चंपावत। ततैया के हमलों की चंपावत जिले में इस साल अगस्त से अब तक 15 घटनाएं हो चुकी हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में 11 साल का पांचवीं का छात्र रितिक ततैयों के हमले से जान गंवा चुका है। इसके अलावा 17 लोग जख्मी भी हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ततैयों के काटने पर यह करें
-ततैयों के डंक को तुरंत निकाल लें। डंक वाली जगह को साबुन और ठंडे पानी से धोएं।
-सूजन और दर्द से बचाव के लिए डंक वाली जगह पर 15 मिनट तक बर्फ लगाएं।
-हालत में सुधार न होने पर तुरंत अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed