फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sisters ties Rakhi to brothers on Nepal Border

नेपाल सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर राष्ट्र सेविका और एकल अभियान की बहनों ने बांधी राखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sisters ties Rakhi to brothers on Nepal Border
टनकपुर में नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कलाई पर राखी बांधतीं एकल अभियान की बहनें। - फोटो : TANAKPUR
घर से दूर भारत-नेपाल सीमा पर रात-दिन सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवानों को राष्ट्रसेेविका समिति और एकल अभियान की बहनों ने राखी बांध कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने तिलक लगा आरती उतार कर जवानों की दीर्घायु की कामना की। बहनों से मिले प्यार से जवान के चेहरों पर खुशी और हौसला नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका शांति भट्ट के नेतृत्व में बहनों ने राखी बांधकर जवानों का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में समिति की नगर कार्यवाहिका रेखा पांडेय, सह जिला कार्यवाहिका जानकी कठायत, दीया गड़कोटी, तानिया, सोना, माही, शांति, पूनम गड़कोटी, आदि शामिल थीं। इधर एकल अभियान की बहनों ने भी संभाग कोआर्डिनेटर प्रतिभा अग्रवाल के नेेतृत्व में एसएसबी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर बहन का प्यार दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संच समिति अध्यक्ष पूनम कोहली, संभाग प्रशिक्षण प्रमुख पूजा महर, शिक्षा समिति अध्यक्ष सुषमा निगम गुप्ता, शिक्षा समिति सचिव कल्पना आर्य, सीमा दसौनी, मुन्नी देवी, संच समिति उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, निगम गुप्ता, नरेश सकारी के अलावा काफी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि बहनों के इस कार्यक्रम से उन्हें रक्षाबंधन पर बहनों की कमी का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed