फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Singda jeep crashed into the wall, one injured

सिंग्दा में दीवार से टकराई जीप, एक जख्मी

Sat, 14 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 14 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Singda jeep crashed into the wall, one injured
दुघर्टना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 लोहाघाट से रामेश्वर घाट जा रही एक मैक्स जीप बाराकोट के पास सिंग्दा में अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इसमें एक शख्स को मामूली चोट आई है। दुर्घटना की वजह सड़क में पाले से जीप का रपटना रहा।
लोहाघाट थाने  से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उत्तरायणी पर्व पर लोहाघाट से कुछ लोग रामेश्वर घाट में पर्व स्नान और जनेऊ संस्कार के लिए जीप (यूके 03 टीए/  0343) से जा रहे थे। सिंग्दा में मदन होटल के पास जीप बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। इसमें एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैैं। नागरिकों ने पालाग्रस्त इलाके पर बचाव के लिए साइनबोर्ड लगाने और रेत डालने की मांग की है।
विज्ञापन


14 दिनों में छह सड़क हादसे
चंपावत। इस साल पहले 14  दिनों में छह सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत और 18 लोग घायल हो चुके हैं। ज्यादातर हादसे पाले की वजह से हुए हैं। एक जनवरी को मडलक में हुए जीप हादसे में छह लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए। पांच जनवरी को एनएच में बनबसा के पास एक महिला के अज्ञात वाहन की चपेट में मौत हो गई थी। नौ जनवरी को लोहाघाट पाटन-पाटनी के पास हुए जीप हादसे में सात लोग घायल हो गए थे। इसी दिन एनएच पर एक अन्य जीप दुर्घटना में दो लोग घायल  हुए। 10 जनवरी को चंपावत में मादली के पास एक कार सवार चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed