{"_id":"b26556659fc55905ba2ef60f757de1ba","slug":"silent-pokhari-and-cleaning-bunga-bede-school-in-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनपोखरी और बुंगाबीड विद्यालय सफाई में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनपोखरी और बुंगाबीड विद्यालय सफाई में अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसहभागिता और व्यक्तिगत प्रयासों से जनपद में अपने विद्यालयों को साफ-सुथरा कर चमकाने के एवज में बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक विद्यालय मौनपोखरी की प्रधानाध्यापिका रेखा बोहरा और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंगाबीड़ के शिक्षक रवीश पचौली को जिले में प्रथम घोषित किया है। इन दोनों शिक्षकों को सीएम हरीश रावत 27 जनवरी को देहरादून में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
11 वर्षों में मौनपोखरी में कार्यरत रेखा बोहरा को इससे पहले जिले में उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार और ब्लॉक स्तर पर विद्यालय को प्रथम स्थान मिला है। इनके प्रयासों से विद्यालय में इस वर्ष छात्र संख्या 35 से बढ़कर 47 हो गई हैं। शिक्षिका ने व्यक्तिगत रुचि लेकर अंग्रेजी माध्यम से भी विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। बुंगाबीड़ के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रवीश पचौली ने स्वच्छता जागरूकता रैलियों के माध्यम से अपना स्कूल ही नहीं, आसपास के गांव के लोगों को दैनिक जीवन में स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया है। विद्यालय में उन्होंने नेलकटर, कैंची, कंधा, तौलिया आदि रखा है। यहां बगैर हाथ धोए बच्चे भोजन नहीं करते हैं। इस विद्यालय के बच्चे स्वच्छता संबंधी किसी भी प्रतियोगिता में अव्वल रहते आ रहे हैं।
विज्ञापन