फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Signs of corona were not found in any of the quarantined passengers

किसी भी यात्री में नहीं है कोरोना संक्रमण के लक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Signs of corona were not found in any of the quarantined passengers
टनकपुर में क्वारंटीन किए गए यात्रियों की देखरेख में तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। दिल्ली से आए बस चालक-परिचालक सहित जिन 66 यात्रियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया इनमें से किसी भी यात्री में अब तक कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी यात्री फिलहाल स्वस्थ हैं। संक्रमण के रोकथाम की गाइड लाइन के लिहाज से उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर दिल्ली में फंसे जिले के यात्रियों को लाने के लिए रोडवेज की बसें भेजी गई थी। मंगलवार को ये दो बसें यात्रियों को लेकर चंपावत को आ रही थी कि रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस में सवार यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से एक यात्री को हल्का बुखार होने पर उसके हाथों में संदिग्ध लक्षण की मोहर लगा बस को चंपावत के लिए रवाना कर दिया। इन बसों को जिले की सीमा पर फिर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए रोका गया तो एक यात्री के हाथ में संदिग्ध मरीज की मोहर लगी देखकर स्वास्थ्य विभाग नेे एहतियात के तौर पर बसों के चालक-परिचालकों समेत सभी 66 यात्रियों को टनकपुर के विभिन्न होटलों में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। रुद्रपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस यात्री को संदिग्ध करार दिया था उसका स्वास्थ्य भी पूरी तरह ठीक है। संक्रमण रोकने को मिली गाइड लाइन के तहत इन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, केरल और बंगलूरू से आए हैं ये यात्री
दिल्ली से लाकर यहां क्वारंटीन किए गए यात्री दिल्ली, केरल और बंगलूरू से आए हैं। इनमें एक 50 साल से अधिक उम्र महिला भी शामिल है, जो रुद्रपुर से बस में बैठी। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि इनमें से 19 को सपना होटल में, 17 को रियांश होटल में, छह को जेबी होटल में ,15 को लक्ष्य होटल में और 18 को पर्यटक आवास गृह क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed