फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sick villagers are under intensive monitoring, health is improving

सघन निगरानी में हैं बीमार ग्रामीण, तबियत में हो रहा सुधार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sick villagers are under intensive monitoring, health is improving
चंपावत। जहरीले लिंगड़े की सब्जी खाने से बीमार हुए खटोली गांव के सभी सातों लोगों की तबियत में सुधार हो रहा है। अभी इनमें से किसी को छुट्टी नहीं मिली है। साथ ही सभी लोगों को अस्पताल में निगरानी पर रखा गया है। वहीं शुक्रवार को दम तोड़ने वाले पवन सिंह (16) का पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां से 53 किमी दूर खटोली गांव में जंगली लिंगड़ा सब्जी खाने के बाद दो भाइयों (पान सिंह और कमल सिंह) के परिवार के सात सदस्यों की शुक्रवार सुबह से तबियत बिगड़ी। शुक्रवार शाम पवन सिंह पुत्र पान सिंह की मौत हो गई थी। पान सिंह की पत्नी शांति देवी (40), पान सिंह की बेटी सरोज (18), बेटा उत्तम सिंह (22) व भोला सिंह (13) और कमल सिंह के पुत्र अमित सिंह (11), संजय (17) और बेटी रिया (14) को एकाएक तबियत बिगड़ने पर शनिवार को जिला अस्पताल लाया गया। पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से सभी के लीवर और किडनी पर असर पड़ा है। इसलिए सभी लोग अस्पताल की सघन निगरानी में है। तबियत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी देने पर सोमवार शाम को निर्णय होगा। वहीं गंभीर रूप से बीमार लोग यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के प्रबंध निदेशक दीपक जोशी ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार लोगों की स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed