{"_id":"6786a0e08638ad5e550fd30c","slug":"shrimad-bhagwat-started-in-bhumiya-temple-of-ambagh-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-118429-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आमबाग के भूमिया मंदिर में श्रीमद्भागवत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आमबाग के भूमिया मंदिर में श्रीमद्भागवत शुरू
Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। उत्तरायणी के पावन पर्व पर ग्रामसभा आमबाग के भूमिया मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मंगलवार सुबह नौ बजे भूमिया मंदिर से कलश यात्रा लेकर मातृशक्ति शारदा घाट पहुंची। ढोल नगाड़ों के साथ शारदा घाट से जल लेकर मुख्य बाजार होते हुए फिर भूमिया मंदिर पहुंचकर भगवान को जल चढ़ाया गया। इसके बाद कथा वाचक भूदेव भट्ट ने कथा सुनाई। 23 जनवरी को कथा का समापन होगा। कथा प्रत्येक दिन दोपहर एक से शाम पांच बजे होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा। रात्रि में भजन कीर्तन होंगे। आयोजन समिति में हरीश कांडपाल, शेरचंद, महेश जोशी, राजेंद्र चंद, नरेंद्र सिंह कुंवर, उर्मिला चंद, गीता जोशी, बसंती चंद, नीरज भट्ट जुटे रहे।
विज्ञापन