{"_id":"5b2fccd54f1c1b95598b5d73","slug":"shree-purnagiri-dham-kapat-will-remain-closed-from-today-to-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रात में बंद रहेंगे श्री पूर्णागिरि धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रात में बंद रहेंगे श्री पूर्णागिरि धाम के कपाट
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून काल में सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में सोमवार 25 जून से रात के वक्त दर्शन पर रोक लगा दी गई है। रात आठ से सुबह पांच बजे तक धाम के प्रवेश द्वार काली मंदिर के कपाट बंद रहेंगे, जो शारदीय नवरात्र से एक दिन पहले आगामी नौ अक्तूबर को खुलेंगे। मंदिर समिति ने जिला प्रशासन को फैसले से अवगत कराते हुए जरूरी कार्यवाही कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
पूर्णागिरि धाम में सुरक्षा के मद्देनजर हर साल मानसून काल में रात के समय दर्शन पर रोक लगा दी जाती है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि 25 जून से नवरात्र तक रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक काली मंदिर गेट के कपाट बंद रखे जाएंगे। अलबत्ता काली मंदिर तक आवाजाही बनी रहेगी। समिति अध्यक्ष ने बताया कि रात्रि में दर्शन पर रोक के फैसले की जानकारी डीएम, एसपी और एसडीएम को दे दी गई है।