फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Should the house before removing encroachers

सड़क पर उतरे रेलवे के अतिक्रमणकारी

Wed, 29 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Wed, 29 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Should the house before removing encroachers
हटाने से पहले अतिक्रमणकारियों को मिले घर - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की भूमि में अतिक्रमण की जद में आ रहे लोग अन्यत्र विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए लोग बुधवार को भाजपा नेता दीपक पाठक के नेतृत्व में वह सड़क पर उतर आए। उन्होंने तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्हें हटाने से पहले उन्हें दूसरी जगह बसाने की मांग की है।

विज्ञापन


पीलीभीत-टनकपुर बड़ी रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे विभाग अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। रेलवे की भूमि के सीमांकन को राजस्व, रेलवे, नगर पालिका की टीम ज्वाइंट सर्वे कर रही है। अतिक्रमण चिह्नित कर रेलवे दायरे में आ रहे झाले और मकान स्वामियों को 15 जुलाई तक भूमि खाली करने का नोटिस थमा चुका है, जिससे लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों ने बुधवार को तहसील में शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि बड़ी रेल लाइन निर्माण के चलते उन्हें बेघर किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता दीपक पाठक का कहना है कि रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने पर सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें हटाने से पहले दूसरी जगह बसाया जाना चाहिए, लेकिन राज्य सरकार, प्रशासन को प्रभावितों की चिंता नहीं है। स्थानीय विधायक की चुप्पी से भी प्रभावितों में निराशा है। प्रदर्शन में मुनेश वाल्मीकि, भीम रजवार, राकेश, वसीम, अनिल, पार्वती देवी, सत्यपाल, सागर कुमार, शाहजहां, सीमा बेगम, सेवा राम, दीपक कुमार, जगदीश प्रसाद, रामसरन, सुरेश प्रसाद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed