फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shoppers rage

पिट का पानी नालियों में बहाने से भड़के दुकानदार

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shoppers rage
दुकानदारों में रोष - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। शहर में सीवरेज सिस्टम नहीं होने का असर सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। नालियों में पिट का पानी बहने से उड़ी दुर्गंध कारोबार को भी प्रभावित कर रही है। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शांत बाजार में नालियों में ऐसे ही गंदे पानी के बहने से यहां के व्यापारी भड़क गए। नाराजगी को प्रकट करने के लिए व्यापारी नगरपालिका धमके, लेकिन अधिशासी अधिकारी के न होने से लौट आए। इन व्यापारियों ने दुकानों के सम्मुख प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उनका कहना था कि पिट का गंदा पानी सुबह खोले जाने से दुकानों के आसपास दुर्गंध आ रही है। जिससे लोगों का यहां से गुजरना कठिन हो रहा है। साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें केके जोशी, सतीश तिवारी, रमेश खाती, नवीन जोशी, अन्नू राणा आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed