फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   shopkeepers protest at tehseel

बैराज के आसपास के दुकानदारों का तहसील में प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers protest at tehseel
तेहसील पर प्रदर्शन करते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 बैराज मार्ग और बैराज के आसपास अस्थायी दुकान लगाकर कारोबार कर रहे व्यापारी पूर्णागिरि मेला यात्रियों के चार पहिया छोटे वाहनों को पार्किंग स्थल में रोके जाने के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन कर यात्रियों के छोटे वाहनों को बैराज तक जाने में लगाया प्रतिबंध हटाने की मांग की है। 

प्रदर्शन कर पेशकार के माध्यम से मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि अपनी कमाई की फेर में ई रिक्शा संचालकों द्वारा पूर्णागिरि मेला यात्रियों के छोटे चार पहिया वाहनों को पुलिस की सह पर जबरन पार्किंग स्थल में रोका जा रहा है। ऐसा किए जाने से एक ओर जहां यात्रियों को बैराज तक ई रिक्शा से सफर कर जेब ढीली करनी पड़ रही है, वहीं बैराज क्षेत्र के आसपास दुकान लगाकर बैठे व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने मेला मजिस्ट्रेट से बीते वर्षों की भांति बैराज को जाने-आने वाले यात्रियों के छोटे वाहनों को पार्किंग स्थल में जबरन रोकने पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सक्सेना, अमन सक्सेना, सूरजपाल मौर्य, दिनेश, रामसेवक, शिवम, राजकुमार, मुकेश सक्सेना, वेदप्रकाश, गाविंद देवी, माया देवी आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed