{"_id":"63260f792d5f9823783abb35","slug":"shooting-range-will-be-built-on-the-land-of-jal-sansthan-champawat-news-hld4760496132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान की जमीन पर बनेगा शूटिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान की जमीन पर बनेगा शूटिंग रेंज
विज्ञापन
चंपावत में शूटिंग रेंज के लिए भूमि का मुआयना करते खेल, राजस्व और जल संस्थान के अधिकारी। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत में शूटिंग रेज के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। गोरलचौड़ मैदान से लगी जल संस्थान की जमीन को खेल विभाग को हस्तांतरण करने के लिए शनिवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 जुलाई को चंपावत में शूटिंग रेंज बनाने का एलान किया था। इसके लिए गोरलचौड़ मैदान से लगी जल संस्थान की छह नाली छह मुट्ठी जमीन को उपयुक्त पाया गया था। जिला क्रीड़ाधिकारी बीसी पंत ने कहा कि यह जमीन शूटिंग रेंज के लिए उपयुक्त है।
शनिवार को इस जमीन का संयुक्त मुआयना कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। बताया गया कि इस भूमि को दो माह में खेल विभाग के नाम हस्तांतरित करा लिया जाएगा। इस दौरान खेल विभाग के अलावा जल संस्थान के एई पवन बिष्ट, परमानंद पुनेठा, हेमंत फुलारा, राजस्व निरीक्षक संजय उनियाल, पुष्कर नाथ गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पहली शूटिंग रेंज का नहीं हुआ उपयोग
चंपावत। चंपावत में शूटिंग रेंज के लिए भूमि तलाश की जा रही है लेकिन इससे पहले बनी शूटिंग रेंज का कभी उपयोग नहीं हो सका। 2018 में बीएडीपी से छह लाख रुपये में एक शूटिंग रेंज बनाई गई थी। 20 गुणा 50 मीटर क्षेत्र में बनाई गई इस रेंज में 10 और 25 मीटर वर्ग में निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया जाना था लेकिन इसमें प्रशिक्षण तो कभी नहीं दिया जा सका उल्टे यह शूटिंग रेंज खस्ताहाल है। संवाद