{"_id":"5ffddf6f8ebc3e31d7010b39","slug":"shobhayatra-in-champawat-champawat-news-hld410924653","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल अभियान विद्यालय के आचार्यों ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल अभियान विद्यालय के आचार्यों ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
चंपावत में एकल अभियान विद्यालय के आचार्यो ने निकाली शोभा यात्रा।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विश्व हिंदू परिषद की ओर से एकल अभियान विद्यालय के आचार्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली। खर्ककार्की में स्थित विद्या मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा ग्यालीसेरान, मल्लीहाट, तल्लीहाट, भैरवां होकर मादली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तक गई और वापस खर्ककार्की विद्यालय में समाप्त हुई।
एकल अभियान विद्यालय के जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को लेकर आचार्यों की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों में एकल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। पूरे देश में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाने के लिए आचार्यों को नियुक्त किया गया है। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मोहित पांडेय, मणिप्रभा तिवारी, नारायण जोशी, विद्याधर जोशी, डूंगर प्रथोली, विजय कुमार, तुलसी ओली, उमेश भट्ट, पूजा महर आदि रहे।
राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हुई
चंपावत। राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता विषय पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर चयनित तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में डॉ. पारुल घोष, पूनम, हीरा अन्ना आदि ने सहयोग किया।