फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shiva worshiped in the field

क्षेत्र में शिव भक्ति की धूम मची

Sun, 30 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 30 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shiva worshiped in the field
लोहाघाट डुंगरी फर्त्याल के शिवज्यू मंदिर में पुराण कथा के समापन पर हवन यज्ञ में आहुतियां देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र में शिव पूजन का जोर है। डुंगरी फर्त्याल के शिव मंदिर में चल रही महा शिवपुराण कथा का विशाल हवन यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। श्रीश्री 1008 केशवपुरी जी महाराज की प्रेरणा से हुई कथा के आयोजन में गोविंद सिंह फर्त्याल, त्रिभुवन उपाध्याय, दरबान फर्त्याल, महेश जोशी, भुवन मुरारी, कुंदन सिंह, नरेश सिंह, संजय मुरारी, गोविंद मुरारी, श्याम सिंह, विवेक, गिरीश, रोहित, राकेश आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


वहीं शिव शक्ति धाम वारसी और रौलामेल में पुराण कथाओं का आयोजन जारी है। शिव शक्ति धाम वारसी में चल रही श्रीमद देवी भागवत भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ के आयोजन में ग्रामीण जुटे हुए हैं। कथावाचक गिरीश चंद्र पांडेय ने कहा कि पुराण कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है। इधर रौलमेल में जारी श्रीमद भागवत कथा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का वाचन जगदीश जी महाराज कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए केसरोल, बिसारी, किमाड़ी, लखनपुर, नैनी, पाटी, मैरोली, झलकपुर, बडेत आदि गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन में मुख्य यजमान महेश सिंह, ग्राम प्रधान रवींद्र लडवाल, पंडित जगन्नाथ, मुरलीधर आदि जुटे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed