{"_id":"649c6aa3fb7ee9fa0b0a4d36","slug":"shiva-temple-will-be-beautified-in-seemant-majpeepal-champawat-news-c-8-1-177710-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीमांत मझपीपल में शिव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीमांत मझपीपल में शिव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
Wed, 28 Jun 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत मझपीपल में स्थित पौराणिक शिव मंदिर।
सतीश जोशी ''सत्तू''
चंपावत। जिले में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर कला और संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों में विरासतों को सहजने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत मझपीपल गांव में स्थित पौराणिक महत्व के शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई है। विभाग की ओर से मझपीपल शिव मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये का आगणन तैयार किया है।
इसके सापेक्ष जिला योजना के प्रथम चरण में पांच लाख की धनराशि विभाग को आवंटित की गई है। इसके अलावा बाराकोट विकासखंड की मऊ ग्राम पंचायत में कत्यूरी राजवंश की ओर से बनाए गए सूर्य मंदिर का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। इसके लिए विभाग को जिला योजना में चार लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। कला और संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विभाग की ओर से चालू वर्ष की जिला योजना में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए 49 लाख रुपये का आगणन तैयार किया था। अब तक विभाग को 38 लाख का आवंटन प्राप्त हो चुका है।
दियूरी और फोर्ती में लगेगी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति
चंपावत। कला और संस्कृति विभाग की ओर से चंपावत विकासखंड के दियूरी और लोहाघाट विकासखंड के फोर्ती में महापुरूषों की मूर्तियों की स्थापना के तहत स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाई जाएगी। विभाग के प्रभारी अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जिला योजना में दियूरी स्थित निरीक्षण भवन और ग्राम पंचायत फोर्ती में पांच-पांच लाख की लागत से मूर्ति स्थापना और अन्य कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
33.40 लाख से होगा मूर्तियों और स्मारकों का जीर्णोद्धार
चंपावत। जिला योजना के तहत अब तक कला और संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की मूर्तियों और स्मारकों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अब तक विभाग की ओर से 33.40 लाख की लागत से स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों की मूर्ति, स्मारक निर्माण और शहीद स्मारकों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। संवाद