फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shiv Mahotsav Mela Dhoom

छीनीगोठ में शिव महोत्सव मेले की धूम

Tue, 07 Mar 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 07 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Shiv Mahotsav Mela Dhoom
शिव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
भक्तिगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति के साथ छीनीगोठ में दो दिनी शिव महोत्सव मेला संपन्न हो गया। समापन पर लकी ड्रा निकाल कर विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर आयोजक समिति ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


होली समिति की ओर से छीनीगोठ में हर साल लगने वाला दो दिनी शिव महोत्सव मेला इस बार भी आयोजित हुआ। मेले में राज्य संस्कृति निदेशालय द्वारा भेजी गई सारस सांस्कृतिक कलाकेंद्र के कलाकारों ने भक्तिगीत, नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी वहीं, छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखरे।
विज्ञापन


एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति को काफी सराहा। स्टालों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। इस मौके पर समिति ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ग्रामीण क्षेत्र के 15 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष दीपक जुकरिया ने सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में मुकेश जोशी, मोहन जोशी, मोहन जुकरिया, हरीश कांडपाल, दिनेश जोशी, भुवन गहतोड़ी, श्याम दत्त पांडे, गोविंद नरियाल, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed