{"_id":"57ab5a7b4f1c1b8e34ee4bf7","slug":"sharda-ufnai-crossing-the-danger-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा उफनाई, खतरे के निशान से पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा उफनाई, खतरे के निशान से पार
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
शारदा उफनाई, खतरे के निशान से पार
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ पर रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से शारदा एक बार फिर उफान पर आ गई है।
पखवाड़े भर के बाद बुधवार को नदी का जल स्तर खतरे के निशान से पार 1 लाख 36 हजार क्यूसेक से अधिक हो गया। इससे सैलानीगोठ गांव की ओर भी नदी का कटान शुरू हो गया। इस पर प्रशासन ने शारदा चुंगी क्षेत्र में लोगों को सजग रहने को कहा। मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटों तक भारी बरसात का पूर्वानुमान घोषित किया गया। इस बीच क्षेत्र में भी रुक-रुक कर बारिश हुई।
पहाड़ पर रात में हुई बरसात से शारदा का जल स्तर बढ़ गया। सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम के अनुसार सुबह नदी का खतरे का निशान एक लाख क्यूसेक को पार करते हुए जल स्तर 1 लाख 36 हजार क्यूसेक को पार कर गया। इसे देखते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बनबसा में बुधवार को फिर एक बार शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंचा गया। सुबह दस बजे नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया। जो दोपहर बाद शारदा एक बजे 139526 क्यूसेक हो गया। इस दौरान बैराज पर रेड अलर्ट कर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में 80 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। अब तक क्षेत्र में 1184 एमएम वर्ष हो चुकी है, जबकि पिछले साल आज के दिन तक क्षेत्र में 1196 मिमी. वर्षा हो चुकी थी।